रांची, अगस्त 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत झारखंड में बुधवार को अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक संताल के जिलों में बारिश हुई। गोड्डा में लगातार दूसरे दिन सबसे अधिक 166.4 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में गुरुवार को भी अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कुछ जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इनमें रांची, गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में अगले दो दिन तूफानी हवा के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में बुधवार को रांची में झमाझम बारिश हुई। दिन के करीब चार से लेकर शाम सात बजे तक हल्की बारिश होती रही। यह भी पढ़ें- झारखंड में मौसम का कहर! भारी बारिश और वज्रपात से 4 बच्चों समेत 19 की मौत; आज भी अलर्ट राज्य में एक जून से लेक...