रांची में आज बिजली संकट; कई इलाकों में 6 घंटे बत्ती रहेगी गुल, देखें पूरी लिस्ट
रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi Power Cut Today: बुधवार को रांची शहर के कई बड़े इलाकों में 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से इन क्षेत्रों में मरम्मत और आवश्यक तकनीकी कार्य कराया जाएगा। इसके चलते अलग-अलग फीडर और विद्युत सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें।इन इलाकों में सुबह से शाम तक प्रभावित रहेगी बिजली बनिया टोली के नीचे गली, आरसी मिश्रा गली, मैकी कॉम्प्लेक्स, बोड़ेया रोड और मोरहाबादी क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं डोरंडा फीडर, बिरसा फीडर, चुटिया महादेव मंडा फीडर और लालपुर फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं रहेगी। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.