रांची में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट
रांची, अगस्त 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में 30 अगस्त से अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश के आसार हैं। इन चार दिनों के दौरान 40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी और कुछ जगह वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के उत्तरी व पश्चिमी हिस्से बंगाल और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों के ऊपर स्थित है। इस सिस्टम के अगले 48 घंटे में और व्यापक होकर झारखंड से होकर गुजरने की आशंका है। इससे राज्य के हर हस्सों में बारिश होने की उम्मीद है। इसके चलते रविवार को रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, दुमका, देवघर, जामताड़ा व गिरिडीह में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 31 अगस्त को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा व लातेहार में कुछ जगह भारी बारिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.