धनबाद, मई 13 -- धनबाद। 10वीं के बाद मेडिकल, इंजीनियरिंग व क्लैट प्रवेश परीक्षा की नि:शुल्क तैयारी और 11वीं-12वीं की पढ़ाई के लिए दूसरे चरण की आकांक्षा प्रवेश परीक्षा परीक्षा 21 मई को रांची में होगी। धनबाद से दूसरे चरण की परीक्षा के लिए 30 छात्र-छात्राओं ने क्वालीफाई किया है। जैक की ओर से 15 मई को एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इससे संबंधित तैयारी शुरू कर दी है। संबंधित छात्रों को स्कूल से सम्पर्क करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- जेटेट में आवेदकों का गृह जिले में परीक्षा केंद्र नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...