चक्रधरपुर, जुलाई 17 -- चक्रधरपुर। रेलवे के जीएम अनिल कुमार जैन 17 जुलाई को रांची रेल मंडल का दौरा करेंगे। जीएम 17 जुलाई को तड़के 05.50 बजे क्रिया योग एक्सप्रेस से रांची पहुंचेंगे। वे 09.30 बजे से रांची स्टेशन का निरीक्षण कार्य प्रारंभ करेंगे। इसके पश्चात वे स्पीक से लोहरदगा जाएंगे। इसके बाद वे पुनर्विकसित किए गए पिस्का रेलवे स्टेशन के प्रधानमंत्री के हाथों वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे वहां से हटिया जाएंगे एवं स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से फ्लाइट से कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगे। यह भी पढ़ें- रेलवे जीएम अनिल कुमार जैन रांची रेल मंडल दौरा आज यह भी पढ़ें- पिस्का नगड़ी रेलवे स्टेशन का सांसद ने किया निरीक्षण यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आज करेंगे पुनर्विकसित मुरी रेलवे जंक्शन का लोकार्पण

हिंदी हिन...