रामगढ़, मई 28 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड के कुल्ही चौक स्थित पंचायत सभागार में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के उपस्थिति में भारतमाला सड़क परियोजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पक्षों ने सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितताओं व सुरक्षा संबंधी गंभीर चिंताओं को प्रमुखता से उठाया।

सड़क निर्माण में सुरक्षा चिंताएँ बैठक के दौरान कुल्ही चौक पर अंडरपास एवं स्थानीय नागरिकों के सुरक्षित व सुगम आवागमन हेतु एंट्री-एग्जिट पॉइंट निर्माण की मांग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। ग्रामीणों ने बताया कि बिना आवश्यक सुरक्षा मानकों व जनसुविधाओं को सुनिश्चित किए निर्माण कार्य आगे बढ़ाए जाने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का वा...