रांची-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
पूर्णिया, नवम्बर 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची और पूर्णिया कोर्ट के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। गाड़ी संख्या 08625/08626 रांची-पूर्णिया कोर्ट-रांची स्पेशल के परिचालन से झारखंड, बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा। रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार ट्रेन संख्या 08625 रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को रांची से शाम 18:00 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार सुबह 11:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08626 पूर्णिया कोर्ट-रांची स्पेशल प्रत्येक शनिवार को पूर्णिया कोर्ट से दोपहर 15:00 बजे रवाना होगी और रविवार सुबह 09:45 बजे रांची पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- रांची-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी स्पेशल ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.