रामगढ़, मार्च 6 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रांची नगड़ी थाना की पुलिस ने शुक्रवार को सौंदा डी में आर्म्स एक्ट के फरार वारंटी अविनाश भुईयां के घर ढोल-नगाड़ा बजाकर इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में की गई। मौके पर रांची दलादली ओपी के प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि नगड़ी थाना कांड संख्या 160/25 में धारा 109(1)/61(2)/3(5) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के अप्राथमिकी अभियुक्त अविनाश भुईयां उर्फ अविनाश कुमार उर्फ राज फरार चल रहा है। न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद उसके आत्मसमर्पण नहीं करने पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने ढोल-नगाड़ा बजाते हुए स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अभियुक्त के परिजनों के सामने घर पर इश्तेहार चिपकाया। साथ ही निर्देश दिया गया कि अभियुक्त ज...