रांची पुलिस ने जवानों को दिया प्रशिक्षण
रांची, जून 6 -- रांची। रांची पुलिस की ओर से शनिवार को धुर्वा विस्थापित भवन में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ट्रैफिक और होमगार्ड के जवानों को सड़क पर किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आने की स्थिति में जान बचाने के तौर-तरीके सिखाए गए। डॉ. राजेश कुमार ने जवानों को प्राथमिक चिकित्सा देने और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की जानकारी दी। मौके पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और ट्रैफिक डीएसपी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.