रांची, नवम्बर 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को रांची पुलिस लाइन में समापन हो गया। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में रांची पुलिस की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता है। रांची पुलिस 60 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। खूंटी और सिमडेगा दोनों 15-15 अंकों के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। गुमला चौथे और लोहरदगा जिला पांचवें स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी और गुमला जिले की पुलिस टीमों ने भाग लिया था। लगभग एक दर्जन से अधिक खेल प्रतियोगिताएं, जिनमें वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, कबड्डी, कराटे और दौड़ शामिल थे, आयोजित की गईं। हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी, हैंडबॉल और वॉलीबॉल में रांची की टीम चैंपियन बनी। फुटबॉल में सिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.