लातेहार, दिसम्बर 7 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। लातेहार जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को महुआडांड़ में आयोजित 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का विधिवत् उद्घाटन स्थानीय विधायक रामचन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता की शुरुआत बिरसा चौक से पुरुष एवं महिला वर्ग की 10 किमी दौड़ से हुई। ओवरऑल चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में रांची तथा महिला वर्ग में पश्चिम सिंहभूम ने बाजी मारी। पुरुष वर्ग में पूर्वी सिंहभूम और महिला वर्ग में सरायकेला-खरसावां उपविजेता रहे। पुरूष सीनियर वर्ग-10 किमी रेस में दीपक कुमार ठाकुर (गिरिडीह) प्रथम,द्वितीय - नीरज कुमार पटेल (पूर्वी सिंहभूम) द्वितीय ,जबकि लालू कालुनदिया (पश्चिम सिंहभूम) तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में हीरा सांगा (बोकारो)प्रथम , आशा किरन बारला (बोकारो) द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.