जमशेदपुर, मार्च 8 -- रांची के पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जमशेदपुर पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। शहर के सिविल कोर्ट समेत अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के अनुसार, रांची में पासपोर्ट कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद जमशेदपुर में भी प्रमुख सरकारी भवनों, न्यायालय परिसर और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। जमशेदपुर सिविल कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।इसके अलावा शहर के अन्य महत्वपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.