रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन में तकनीकी खराबी, मालगाड़ी के इंजन से खींचकर लायी गई
पटना, जुलाई 13 -- पटना/गया जी/कोडरमा, हिटी। रांची से पटना आ रही प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (22350)में रविवार को बीच रास्ते में ही तकनीकी खराबी आ गई। इसे एक मालगाड़ी के इंजन के सहारे किसी तरह बरकाकाना से गया जी होते पटना तक पहुंचाया गया। इसके कारण यह ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे की देर से रात डेढ़ बजे के बाद पटना पहुंची। रांची-पटना वंदे भारत शाम करीब 4.15 बजे रांची से रवाना हुई और मेसरा स्टेशन पर इसमें खराबी आ गई। लोको पायलट ने इसे ठीक करने का प्रयास किया। थोड़ी देर बाद वहां से ट्रेन खुली, लेकिन मेसरा में ही फिर खड़ी हो गई। एमआर प्रेशर खराब होने से ट्रेन गति नहीं पकड़ पा रही थी। लेकिन, पायलट ने ट्रेन को किसी तरह शाम 7.05 बजे बरकाकाना तक पहुंचाया। यहां एक घंटे तक मरम्मत का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.