रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन में आई तकनीकी खराबी, मालगााड़ी के इंजन से खींचने की नौबत; यात्रियों की फजीहत
गयाजी, जुलाई 13 -- रांची से पटना आ रही प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत (22350) में रविवार को बीच रास्ते में ही तकनीकी खराबी आ गई। इसे एक मालगाड़ी के इंजन के सहारे किसी तरह बरकाकाना से गया तक पहुंचाया गया। फिर यहां से मालगाड़ी के इंजन के सहारे ही करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से रात 1:38 बजे पटना पहुंची। दरअसल, रांची-पटना वंदे भारत शाम करीब 4.15 बजे रांची से रवाना हुई और मेसरा स्टेशन पर इसमें खराबी आ गई। लोको पायलट ने ठीक करने का प्रयास किया। थोड़ी देर बाद ट्रेन खुली, लेकिन मेसरा में ही फिर खड़ी हो गई। एमआर प्रेशर खराब होने से ट्रेन गति नहीं पकड़ पा रही थी। लेकिन, पायलट ने किसी तरह शाम 7.05 बजे ट्रेन को बरकाकाना तक पहुंचाया। यहां एक घंटे तक मरम्मत का प्रयास किया गया। इसके बाद पायलट ने हाथ खड़े कर दिये और सहायक इंजन की मांग की। फिर मालगाड़ी का इंजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.