हजारीबाग, जुलाई 23 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-पटना रोड पर मोरंगी रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद उग्र ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मुआवजे व सुरक्षा की मांग को लेकर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया, इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का पहिया थम गया। मृतक की पहचान अंकित कुमार पांडे पिता दशरथ कुमार पांडे, ग्राम आरा गायत्री नगर, थाना पिपरा रातु, जिला पलामू के रूप में की गई है। वह अजंता दवा कंपनी के कार्डियो डिवीजन में रांची हेडक्वार्टर में पदस्थापित थे और अपने कार्य सिलसिले में बुधवार सुबह घर से निकले थे। इसी दौरान मोरंगी के पास तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन...