गोपालगंज, मार्च 17 -- भोरे, एक संवाददाता। प्रखंड के कोरेया खेल मैदान में आयोजित ऑल इंडिया बच्चा राय-उपेंद्र राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच में मंगलवार को रांची की टीम ने गढ़वाल को 5-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मुकाबले में विदेशी खिलाड़ियों से सुसज्जित उत्तराखंड (गढ़वाल) की टीम पर रांची के देसी खिलाड़ियों का दम भारी पड़ा। मैच की शुरुआत में उत्तराखंड की टीम आक्रामक रही, लेकिन 45वें मिनट में रांची के फॉरवर्ड अमित बक्सला ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में अमित बक्सला ने 59वें और 86वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। 76वें मिनट में उत्तराखंड के खिलाड़ी रोहित से आत्मघाती गोल हो गया, जिससे रांची की बढ़त और मजबूत हो गई। वहीं 90वें मिनट में रौशन राज ने गोल कर स्कोर 5-2 कर दिया। उत्तराखंड की ओर से जाफिर और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.