पलामू, जून 17 -- पाटन। नावाजयपुर थाना की पुलिस ने चोरी की बरामद स्कूटी संबंधित मालिक को सौप दिया है। थाना प्रभारी सतीश गुप्ता ने बताया कि गत 28 अप्रैल को नावाजयपुर थाना क्षेत्र से चोरी की दो स्कूटी तथा एक बाइक बरामदगी के साथ तीन बाइक चोर गिरफ्तार किए गए थे। एक स्कूटी रांची के अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी निवासी के अर्थवराज के घर से 11 अप्रैल की रात में चोरी हुई थी। चोरी के बाद अर्थव राज ने अरगोड़ा थाना में केस प्राथमिकी कराई थी। अदालत से जारी रिलीज आदेश एवं कानूनी प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए बाइक संबंधित व्यक्ति को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...