रांची, जनवरी 30 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव के सुचारू और निष्पक्ष संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र में होने वाले मतदान कार्य के लिए कुल 564 वाहनों को तैनात किया जाएगा। जिला परिवहन विभाग द्वारा चुनाव कार्य हेतु वाहनों की विस्तृत सूची तैयार कर ली गई है। तैयार सूची के अनुसार रांची नगर निगम क्षेत्र के 909 मतदान केंद्रों के लिए 200 बड़े और 150 छोटे वाहनों की आवश्यकता जताई गई है। वहीं बुंडू नगर पंचायत के 16 मतदान केंद्रों के लिए 5 बड़े और 16 छोटे वाहन लगाए जाएंगे। चुनाव कार्य में सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग सर्विलांस टीम, वीडियो सर्विलांस टीम, प्रेक्षक, प्रेक्षक स्वायत्त टीम, विभिन्न कोषांगों एवं निर्वाची पदाधिकारियों (आरओ) के लिए वाहनों की व्यवस्था जिला प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.