रांची, फरवरी 21 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चुनाव की विधि-व्यवस्था संधारण एवं सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में शनिवार को चुनाव से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएसपी राकेश रंजन, डीडीसी सौरभ कुमार भुवनिया, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण एवं यातायात) तथा सदर एसडीओ कुमार रजत समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान डीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की समुचित एवं कड़ी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए, ताकि मतदान प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.