रांची, फरवरी 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा 17 सालों तक राज्य की सत्ता में रहकर रांची नगर निगम को भ्रष्टाचार और गंदगी का अड्डा बनाकर रखी, वह आज रोशनी फैलाने की बात कर रही है। रांची की जनता ने भाजपा के शासन काल में केवल जलजमाव, खराब सड़कें और होल्डिंग टैक्स की मार झेली है। भाजपा अध्यक्ष द्वारा कानून व्यवस्था पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में अपराधी सलाखों के पीछे हैं। भाजपा को उन राज्यों के आंकड़ों पर नजर डालनी चाहिए जहां उनकी सरकार है और जहां महिला अपराध चरम पर है। झारखंड पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है और गायब बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.