रांची, अप्रैल 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुश कार्ट फिटेड विथ बिन की शुरुआत की गई है। सोमवार को महापौर रौशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इन कार्ट का विधिवत उद्घाटन किया और इसे सफाईमित्रों को समर्पित किया। निगम के मुताबिक करीब Rs.18,450 प्रति बिन की लागत से कुल 270 बिन खरीदे गए हैं, जिनमें से अब तक 100 बिन की आपूर्ति हो चुकी है। शेष बिनों की आपूर्ति एक सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद सभी 53 वार्डों में इनका उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक पुश कार्ट में चार डिटेचेबल बिन लगाए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 240 लीटर है। इनमें दो हरे और दो नीले बिन शामिल हैं, जिनके माध्यम से गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग संग्रहण किया जाएगा। मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.