रांची, मार्च 19 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर और बुंडू नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव गुरुवार को समाहरणालय सभागार में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। रांची नगर निगम में नीरज कुमार डिप्टी मेयर चुने गए। वहीं, बुंडू नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए रवींद्र उरांव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव से पूर्व सुबह 11:30 बजे रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय में मेयर रोशनी खलखो समेत 53 वार्डों के पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद दोपहर 12 बजे से डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। नीरज कुमार को मिले 38 वोटरांची नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी समर्थित उम्मीदवार वार्ड 31 से पार्षद नीरज कुमार और महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार वार्ड 44 से पार्षद परमजीत सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.