जमशेदपुर, जनवरी 21 -- स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत रांची नगर निगम की 12 सदस्यीय टीम का लर्निंग-कम-एक्सपोज़र विज़िट 19 और 20 जनवरी को जमशेदपुर में आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य शहरी स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता से संबंधित सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों के आदान-प्रदान के माध्यम से प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करना था। भ्रमण के दौरान रांची की टीम ने जमशेदपुर में संचालित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली, स्रोत पर कचरे का पृथक्करण, अपशिष्ट प्रसंस्करण एवं निपटान व्यवस्था, जन-जागरूकता गतिविधियां तथा सामुदायिक सहभागिता मॉडल का विस्तृत अवलोकन किया। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण एवं गार्बेज फ्री सिटी के मानकों के अनुरूप अपनाई गई नवाचारपूर्ण पहलों की भी जानकारी प्राप्त की। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के अधिकारियों ने स्वच्छ...