रांची, अप्रैल 17 -- रांची। रांची नगर निगम ने शहर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए रविवार से विशेष मच्छर उन्मूलन महाअभियान शुरू करने की घोषणा की है। अभियान की शुरुआत वार्ड संख्या तीन स्थित बापू वाटिका से होगी। इस अभियान के तहत 3 कोल्ड फॉगिंग मशीन, 50 नैपसैक हैंड स्प्रे मशीन, 10 ग्रास कटर व लगभग 30 सफाईकर्मियों की टीम द्वारा पूरे वार्ड में व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। वहीं, अभियान का पर्यवेक्षण स्वास्थ्य शाखा के पदाधिकारी करेंगे। लार्वीसाइडल छिड़काव, थर्मल फॉगिंग, झाड़ियों की कटाई और नालियों की सफाई कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म किया जाएगा। निगम ने नागरिकों से साफ-सफाई बनाए रखने और पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। यह भी पढ़ें- शहर में शुरू हुआ व्यापक फागिंग अभियान मेयर ने रवाना किए वाहन साथ ही, जरूरत पड़ने पर टोल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.