बोकारो, अप्रैल 7 -- चंद्रपुरा। डीवीसी फुटबॉल मैदान में आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा चंद्रपुरा प्रखंड ईकाई की बैठक श्यामसुंदर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने किया। बैठक में राज्य सरकार से आकलन को टेट समतुल्य मान्यता देने व समान काम के बदले समान वेतन की मांग की गई। मांगों को लेकर आगामी 12 अप्रैल को राज्य के सभी विधायकों व मंत्रियों को मांग पत्र सौंपने तथा 14 अप्रैल को सभी जिला में संघर्ष मोर्चा की बैठक करने का निर्णय लिया गया। 18 अप्रैल को राजभवन के समीप महाधरना व आमरण अनशन आंदोलन में भाग लेने का निर्णय हुआ। बैठक में दिलशाद अहमद, ललीता पांडेय, अनिता बास्के, उपासी बाला, सावित्री कुमारी, रामजीत रजक, लगन मरांडी, रंजीत महतो, लालधारी महतो, दिलीप कुमार, भुवन रंजन, जितेंद्र राम, शिवपूजन गहलौत, गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.