रांची, मई 19 -- रांची। रांची-दादरी (दिल्ली) के बीच रो-रो रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल जैन से की गई। इस संबंध में मंगलवार को जीएम के रांची दौरे के दौरान डीआरएम कार्यालय में जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने ज्ञापन सौंपा। पत्र में कहा कि झारखंड व उत्तर भारत के बीच बढ़ते औद्योगिक व व्यापारिक परिवहन को देखते हुए यह सेवा अत्यंत उपयोगी और दूरदर्शी पहल साबित होगी। इससे डीजल की बचत, प्रदूषण में कमी, सड़क दुर्घटना में कमी, रेलवे राजस्व में भी वृद्धि होगी। रो-रो सेवा शुरू होने से ट्रकों को सीधे रेलवे वैगनों पर लादकर परिवहन किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- खीरु महतो ने रांची रोड और हजारीबाग रोड का नाम बदलने का किया मांग इसी क्रम में रांची-जयपुर के बीच ट्रेन चलाने की मांग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...