रांची, अक्टूबर 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्तूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 मैच की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्टेडियम में मैदान में घास की कटिंग कर अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है। शनिवार को मैच के आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें तैयारियों पर चर्चा की गई। जेएससीए प्रबंधन ने बताया कि टिकटों की बिक्री के लिए भी काउंटर तैयार कर लिए गए हैं। टिकटों की बिक्री 5 और 6 अक्तूबर को होगी। टिकट स्टेडियम के पश्चिमी छोर पर बनाए गए काउंटरों से बेचे जाएंगे। टिकट काउंटर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। टिकट के लिए कुल 6 काउंटर बनाए जा रहे हैं, जिनमें चार आम दर्शकों के लिए होंगे। दो काउंटर महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए होंगे। एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही मिलेंगे। काउंटर में लोहे और ब...