रांची, अप्रैल 15 -- नामकुम, संवाददाता। रांची-टाटा रोड पर लदनापीडी के पास बुधवार दोपहर एक डस्टर कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार लोग समय रहते उतरकर सुरक्षित बच गए। चलती कार अचानक सड़क पर रुक गई और उसमें से धुआं निकलने लगा। स्थिति भांपते ही कार सवार लोग तुरंत बाहर निकल गए। कुछ ही देर में धुआं आग में बदल गया और कार धूं-धूं कर जलने लगी। घटना के कारण रांची-टाटा रोड पर वाहनों की आवाजाही थम गई और दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही थानेदार रामनारायण सिंह मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारु कराया। थोड़ी देर बाद दमकल की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- ऑटो व टोटो चालकों की मनमानी से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त बताया गया कि कार एनआईसी के रजिस्ट्रार डॉ. अजमत की थी, जो जमशेदपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.