गुमला, जून 2 -- गुमला, संवाददाता । रांची जोन के गुमला,लोहरदगा, खूंटी और सिमडेगा जिलों में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ मानव तस्करी,मादक पदार्थों के कारोबार और पर्यटन स्थलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने नई रणनीति तैयार की है। मंगलवार को गुमला समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय के सभागार में आयोजित चार जिलों की संयुक्त समीक्षा बैठक में इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता झारखंड पुलिस के एडीजी मनोज कौशिक ने की। बैठक में क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों को सुरक्षित और पर्यटक-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से टूरिज्म पुलिसिंग की अवधारणा पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने माना कि झारखंड के पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और सहायता के लिए विशेष पुलिस व्यवस्था समय की आवश्यकता है। इसके लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति ...