धनबाद, जून 26 -- रांची जेल में बंद कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के वासेपुर लाला टोला निवासी अमन उर्फ अफजल और पलामू स्थित चैनपुर निवासी अमन सिंह उर्फ कुबेर निरसा मुगमा वृंदावनपुर निवासी रिजवान सिद्दीकी की मदद से पिस्टल और गोलियों के जखीरे का इंजताम कर रहे थे ताकि प्रिंस खान के लड़खड़ाते गिरोह को फिर से खड़ा किया जा सके। धनबाद पुलिस की विशेष टीम ने रिजवान को दो पिस्टल और 33 गोलियों के साथ गिरफ्तार कर गिरोह की फिर से कमर तोड़ दी। गिरफ्तार रिजवान गैंगस्टर फहीम खान के साले टुन्ना खान का साला और अमन अफजल का मामा है। गुरुवार को पुलिस ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने रिजवान सिद्दीकी की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अफजल और कुबेर ने जेल से ही मोबाइल से फोन कर रिजवान को बताया था कि प्रिंस खान और गोपी खा...