रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi Jail Sexual Assault Case: झारखंड की राजधानी रांची जेल में विचाराधीन बंदी से सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार के खिलाफ चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) से तत्काल हस्तक्षेप व जेल का निरीक्षण कर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ कुमार ने आयोग के सदस्य को पत्र लिखकर जेल में बंदी के साथ कथित अमानवीय व्यवहार और जेल प्रशासन की भूमिका की जांच कराने का आग्रह किया है।नशीला पदार्थ पिलाकर हुई यौन हिंसा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में 20 वर्षीय पूर्व विचाराधीन बंदी के साथ तीन बार सामूहिक यौन हिंसा, जबरन नशीला पदार्थ पिलाने और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप से जुड़े मामले को अत्यंत गंभीर और मानवता को शर्मसार करने वाला बताया है।...