रांची जिला शतरंज चैम्पियनशिप शुरू
रांची, मई 29 -- रांची। चैंबर भवन (एफजेसीसीआई) में शुक्रवार को रांची जिला शतरंज चैम्पियनशिप का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विशिष्ट अतिथि उप महापौर नीरज कुमार और एफजेसीसीआई अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने बिसात पर पहली चाल चलकर खेल का शुभारंभ किया। महुआ माजी ने कहा कि शतरंज युवाओं में धैर्य और रणनीतिक सोच बढ़ाता है। आरडीसीए महासचिव नवजोत अलंग ने युवाओं से खेल से जुड़ने की अपील की। प्रतियोगिता में जिले भर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.