रांची, फरवरी 10 -- रांची, संवाददाता। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। रांची जिला बार एसोसिएशन से इस बार तीन महिलाओं समेत 13 वकील चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। अब तक एक महिला समेत 8 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र मंगलवार को दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के पहले दिन मंगलवार को अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह महाराणा ने सबसे पहले अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना, बार काउंसिल की गरिमा को मजबूत करना और युवा वकीलों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। वहीं डॉ. रबिंद्र कुमार, पवन रंजन खत्री, रवि रंजन, अभिषेक कुमार भारती, मुमताज अहमद खान, भरत चंद्र महतो एवं महिला अधिवक्ता ज्योति आनंद ने नामांकन दाखिल करते हुए कहा कि यदि उन्हें मौका मिलता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.