रांची जा रहे दो विमान खराब मौसम से वाराणसी में उतरे
वाराणसी, सितम्बर 26 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर शुक्रवार को विमानों के संचालन पर भी पड़ा। इसके चलते दिल्ली और पुणे से रांची जा रहे दो विमानों को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली का विमान लगभग ढाई घंटे बाद गया, जबकि पुणे के विमान यात्रियों को बसों से रांची भेजा गया। यह विमान शाम को वापस पुणे चला गया। दिल्ली हवाई अड्डे से इंडिगो का विमान 6ई 6370 शुक्रवार को अपने निर्धारित समय के अनुसार उड़ान भरकर रांची जा रहा था। रांची हवाई क्षेत्र में पहुंचने पर एटीसी ने खराब मौसम के चलते विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बारिश को हवा का साथ मिला तो महसूस होने लगी सिहरन इसपर चालक दल ने तत्काल वाराणसी एटीसी से लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान सुबह 10.15 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.