रांची जाने वालों मार्गो पर पुलिस की कड़ी निगरानी बसो का परिचालन ठप्प
हजारीबाग, अगस्त 9 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । रांची में प्रस्तावित छात्र-छात्राओं के विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर हजारीबाग से रांची जाने वाले मार्गों पर रविवार को अचानक पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी। एहतियात के तौर पर हजारीबाग शहर से रांची जाने वाली बसों का परिचालन पूरी तरह बंद रखा गया है, जबकि छोटी गाड़ियों समेत अन्य सभी छोटे-बड़े वाहनों की विभिन्न स्थानों पर सघन जांच की जा रही है। जांच के दौरान रांची की ओर जा रहे कई युवाओं को रोककर पूछताछ की गई और कई लोगों को पुलिस ने डिटेन किया है। इसके अलावा कई युवाओं को रास्ते से वापस भी लौटाया गया है। यह भी पढ़ें- झारखंड में छात्रों के 'विधानसभा घेराव' मार्च से पहले पुलिस हाई अलर्ट, कहा- पैलेट गन केवल. सुरक्षा के मद्देनजर बिहार सीमा स्थित चौपारण चेकपोस्ट से लेकर चरही तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.