सीतामढ़ी, जून 5 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। ​मनियारी गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर की ऊंचाई पर देख स्थानीय ग्रामीणों के होश उड़ गए और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घंटों चली कड़ी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़े युवक की पहचान मनियारी गांव निवासी रामजी महतो के पुत्र जनार्दन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि जनार्दन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा था। बेहतर इलाज के लिए परिजन गुरुवार की सुबह उसे रांची मानसिक आरोग्यशाला ले जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन रांची जाने के नाम से भयभीत होकर युवक सुबह-सुबह घर से भागा और सीधे गांव में स्थ...