सोनभद्र, फरवरी 10 -- विंढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर अप और डाउन रांची-चोपन एक्सप्रेस एवं स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज हो गई है। जबकि स्टेशन सभी आवश्यक मानकों को पूरा करता है, बावजूद इसके रेलवे अधिकारियों द्वारा अब तक ठहराव स्वीकृत नहीं किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। इसे लेकर पूर्व सांसद रामशकल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर दोनों ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया गया है कि विंढमगंज रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश-झारखंड की सीमा पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री दोनों राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए यात्रा करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सांसदों, समाजसेवियों एवं रेलवे परामर्श समिति के सदस्यों द्वारा कई बार ज्ञापन एवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.