रांची-गोड्डा एक्सप्रेस यात्रियों को बड़ी राहत, ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त एसी व स्लीपर कोच
मुंगेर, जून 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। गर्मी की छुट्टियों और लगातार बढ़ रही यात्री भीड़ के बीच रेलवे ने रांची-गोड्डा रेलखंड के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। ट्रेनों में बढ़ती भीड़, लंबी वेटिंग सूची और आरक्षित सीटों की मांग को देखते हुए रेलवे ने रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस की दो प्रमुख ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और सफर पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक होगा। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन नंबर 18603/18604 रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस में तीन एसी थ्री-टियर कोच तथा एक स्लीपर कोच स्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। यह व्यवस्था 6 जून 2026 से रांची और 7 जून 2026 से गोड्डा से प्रभावी होगी। कोचों की संख्या बढ़ने के बाद यह ट्रेन अब 17 के बजाय 21 कोचों के साथ संचालित होगी। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.