देवघर, सितम्बर 3 -- ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत आरपीएफ ने अप 18603 रांची -गोड्डा इंटरसिटी ट्रेन से हजारों रूपए मुल्य का अवैध देशी शराब जप्त किया है। घटना विगत मंगलवार देर रात की बताई जाती है। आरपीएफ ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर ऑपरेशन सर्तक अभियान के तहत उक्त ट्रेन में तलाशी के दौरान गार्ड बोगी के पास द्वितीय जनरल कोच में एक आसमानी रंग का छोटा ट्रॉली बैग संदिग्ध अवस्था में लावारिस पड़ा हुआ पाया गया।

बैग की तलाशी आसपास के यात्री से पूछताछ करने पर किसी ने उक्त बैग पर अपना दावा करने के लिएआगे नहीं आया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें झारखंड निर्मित रॉयल झारखंड ब्रांड देशी शराब की विभिन्न आकार की बोतलें बरामद हुई। उसके बाद बैग को मधुपुर आरपीएफ पोस्ट लाया गया। जांच के दौरान रॉयल झारखंड ब्रांड की विभिन्न आकार की कुल 16 बोतल अवैध देशी शराब बराम...