रांची, अप्रैल 28 -- झारखंड में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें एक साथ कुल 15 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बैठक के दौरान रांची में दो फ्लाईओवर बनाने और पलामू के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक इनोवेशन (नवाचार) और इनक्यूबेशन सेंटर फाउंडेशन स्थापित करने को मंजूरी दी गई, साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के लिए विभिन्न मामलों के मानक बनाने के लिए भी एक प्राधिकरण बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई। इस बैठक के दौरान उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजे जाने वाले आरक्षित वर्गों के बच्चों की संख्या को भी 25 से बढ़ाकर 50 कर दिया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव (कैबिनेट सचिवालय) वंदना दादेल ने पत्रकारों को बताया कि कैबिनेट की बैठक के दौरान राजधानी में जिन दो फ्लाईओवर को बनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.