रांची को मानसून का अभी पांच दिन और करना होगा इंतजार
रांची, जून 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के संताल परगना के रास्ते मानसून ने राज्य में प्रवेश तो कर लिया है, लेकिन इसकी रफ्तार फिलहाल काफी धीमी है। संताल में दस्तक देने के बाद मानसून की स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं देखा जा रहा है। हालांकि, रांची समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बादल छाए हुए हैं और कई जिलों में प्री-मानसून जैसी बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रांची सहित झारखंड के अन्य हिस्सों में मानसून को पूरी तरह सक्रिय होने और आगे बढ़ने में अभी करीब पांच दिन का समय और लग सकता है। इस दौरान राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने राज्य में कहीं-कहीं तेज हवा और गरज के साथ बारिश व वज्रपात (बिजली गिरने) की आशंका जताते हुए 'यलो अलर्ट' जारी किया है。
कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज रविव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.