रांची के JSCA स्टेडियम में झारखंड टी-20 के फाइनल के दौरान भगदड़; 35 घायल
रांची, जून 23 -- झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार रात को एक गंभीर घटना हो गई। रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर झारखंड प्रीमियर लीग T-20 क्रिकेट के फाइनल मैच के दौरान भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि भीड़ लगातार स्टेडियम के गेट से प्रवेश कर रही थी। इसी बीच अचानक दर्शकों में अफरातफरी मची और हालात भगदड़ जैसे बन गए। इस घटना में कई लोग घायल बताए जाते हैं।दोपहर से ही जमा होने लगी थी भीड़ प्राप्त जानकारी के अनुसार, फाइनल मुकाबले को लेकर काफी पहले से ही लोग जमा होने लगे थे। अभी मैच शुरू भी नहीं हुआ था कि हजारों लोग मौके पर पहुंच गए। गेट पर हो रही जांच और तलाशी की प्रक्रिया धीमी थी। इस वजह से लंबी कतारें लग गईं। भीड़ बढ़ने के कारण दर्शकों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आलम यह कि हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.