रांची, जून 23 -- झारखंड टी20 प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि दर्शकों की भारी भीड़ और प्रवेश के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण अफरातफरी मची और हालात भगदड़ जैसे बन गए। इस घटना में कई लोग घायल बताए जाते हैं। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि घायलों के बेहतर इलाज के लिए अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। फाइनल मैच छोटा नागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टीलर्स के बीच था।दोपहर से ही जमा होने लगी थी भीड़ प्राप्त जानकारी के अनुसार, फाइनल मुकाबले को लेकर काफी पहले से ही लोग जमा होने लगे थे। अभी मैच शुरू भी नहीं हुआ था कि हजारों लोग मौके पर पहुंच गए। गेट पर हो रही जां...