रांची, जुलाई 4 -- रांची नगर निगम की ओर से शुक्रवार को डीपीएस चौक से मेकॉन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क, फुटपाथ, नदी किनारे, सार्वजनिक स्थलों और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निगम की इंफोर्समेंट टीम ने दो अवैध गैरेज, लावारिस कंडम वाहन को ध्वस्त कर जब्त किया। भुसुर नदी के किनारे संचालित दो अवैध मीट दुकानों को भी हटाया। शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। निरीक्षण में टीम ने पाया कि दो गैरेज संचालकों ने सड़क किनारे बड़ी संख्या में वाहन खड़े कर रखे थे, जिससे यातायात बाधित हो रही थी। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सहायक नगर आयुक्त ने दोनों संचालकों को 24 घंटे के भीतर सभी वाहन हटाने का निर्देश दिया। सड़क किनारे बनाई गई अस्थायी संरचनाओं को भी हटाते हुए भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की च...