रांची के 64 केंद्रों पर हुई जेपीएससी की बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा
रांची, मई 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से संयुक्त असैनिक सेवा बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) रविवार को राजधानी रांची के 64 केंद्रों पर आयोजित हुई। दो पालियों में परीक्षा ली गई। राज्य के विभिन्न विभागों में 45 बैकलॉग पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 30 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे गए और इसके लिए ओएमआर शीट का उपयोग किया गया। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर वन कठिन था, जबकि पेपर वन कापी आसान रहा। पेपर वन में ट्रिकी प्रश्न अधिक थे। कॉन्सेप्ट आधारित प्रश्न होने से हल करने में समय लग रहा था। पेपर दो में झारखंड के सामान्य ज्ञान पर आधारित कई प्रश्न पूछे गए।
परीक्षा केंद्र पर पुख्ता सुराक्षा इंतजाम कदाचार मुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.