रांची, मई 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने शहर के प्रमुख स्थलों पर पार्किंग व्यवस्था के संचालन के लिए ई-बिडिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम के मार्केट सेक्शन की ओर से जारी ई-बिडिंग नोटिस के अनुसार, शहर के 13 पार्किंग स्थलों को लीज के आधार पर देने के लिए ऑनलाइन निविदा आमंत्रित की गई है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो भी खोल दिया गया है। निगम के मुताबिक, डोरंडा कॉलेज के सामने कृष्णा पार्क वाहन पड़ाव, सर्कुलर रोड जेल चौक, बिरसा मुंडा समाधि स्थल, कडरू हाज हाउस, हरमू बाइपास स्थित रिलायंस मार्ट, चुटिया सुरेश्वर धाम मंदिर, लोयला स्कूल पुरुलिया रोड, बहु बाजार, कांके रोड सहित अन्य प्रमुख स्थलों की पार्किंग के लिए बोली लगाई जाएगी। नगर निगम ने प्रत्येक स्थल के लिए अलग-अलग प्रारंभिक कीमत और प्री-बिड ईएमडी राशि निर्धारित की है। इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.