रांची के 10 बॉक्सिंग कोच आरजे के रूप में सम्मानित
रांची, जून 15 -- रांची, संवाददाता। झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आदित्यपुर में 13 से 15 जून तक आयोजित आरजे सेमिनार सह परीक्षा में रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के 10 खिलाड़ियों एवं कोच को आरजे (रिंग जज) के रूप में सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में गुलाम जावेद, कमल किशोर कच्छप, नौशाद खान, क्लेवर कर्मकार, के. पॉल बाबू, राजेश कुमार सिंह, ब्लामदीना तिग्गा, कुमारी प्रिया, रूपा कुमारी तथा दो-स्टार श्रेणी के लिए बिमल आनंद नाग शामिल हैं। रांची जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिन्हा दीपू ने कहा कि पहली बार रांची जिले से इतनी बड़ी संख्या में कोच ने आरजे सेमिनार में भाग लिया। जिले के बॉक्सरों को मुकाबलों की तकनीकी बारीकियों को बेहतर ढंग से समझने और सीखने का अवसर मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.