रांची, मार्च 15 -- रांची में व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति ठप होने का बाजार में चौतरफा असर दिखने लगा है। इसकी वजह से जहां पहले होटल संचालकों ने मेन्यू में कटौती शुरू कर दी थी। इसके बाद अब होम डिलीवरी सेवाएं घटानी शुरू कर दीं। कई छोटे-छोटे होटल और रेस्टोरेंट बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं। स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें और मेस भी बंद होने लगे हैं। इसका असर यह है कि एक ओर जहां कारोबार पर असर पड़ रहा है। दूसरी तरफ पारंपरिक ईंधन कोयला की कीमत में वृद्धि शुरू हो गई है। इसके साथ ही बाजार में कमर्शियल इंडक्शन आदि की मांग में खासी बढ़ोतरी हुई है। इसका असर यह है कि कोकर स्थित एक होटल में जहां गैस नहीं होने की वजह से किचन बंद करना पड़ गया। खेलगांव चौक के एक होटल में एक चूल्हा बंद हो गया। वहीं, शहर के अधिकांश होटलों में अधिक आंच पर बनने वाले व्यंजनों में ...