रांची, मार्च 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर रोटरी क्लब ऑफ रांची की ओर से क्लब हॉल में कार्यक्रम हुआ। इसमें क्लब की महिला सदस्यों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मेयर रोशनी खलखो ने महिला सदस्यों को सम्मानित किया। मेयर ने रांची शहर के विकास के लिए आगामी पांच वर्षों की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सेवाओं को आम लोगों के करीब लाने के लिए शहर के सभी 53 वार्डों में वार्ड कार्यालय खोले जाएंगे, ताकि छोटे-मोटे काम वार्ड स्तर पर ही निपट सकें और लोगों को निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। मेयर ने बताया कि शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए डैम ब्रिज और डैम निर्माण, पार्कों का विकास तथा संकरी सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने भी रांची के विकास क...