रांची, जुलाई 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। हरमू रोड स्थित शक्ति सर्विस स्टेशन पर इंडियन ऑयल का प्रीमियम ईंधन एक्सपी-100 पेट्रोल की बिक्री शुरू हो गई है। पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर आयुष कुमार ने बताया कि एक्सपी-100 पूरी तरह इथेनॉल मुक्त (100 ऑक्टेन) प्रीमियम पेट्रोल है, जिसकी मांग वाहन चालकों द्वारा लगातार की जा रही थी। उन्होंने कहा कि कई ग्राहक विशेष रूप से इथेनॉल-फ्री पेट्रोल उपलब्ध कराने का आग्रह कर रहे थे, जिसके बाद इसे पंप पर उपलब्ध कराया गया है। आयुष कुमार ने दावा किया कि झारखंड में जमशेदपुर के बाद रांची का यह दूसरा पेट्रोल पंप है, जहां एक्सपी-100 पेट्रोल की सुविधा शुरू की गई है। इसके उपलब्ध होने से वाहन चालकों को अब रांची में ही यह ईंधन आसानी से मिल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...